Badaun News : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर बेंगलुरु पहुंचे बदायूं के एआरटीओ हरिओम, बने यूपी टीम के मैनेजर

शिखर संवाद ब्यूरो- देवेश कुमार मिश्रा संपादक 
Badaun News :
बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन के दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग अपनी धमक दिखा रहा है। सड़क सुरक्षा जागरूकता को समर्पित इस राष्ट्रीय आयोजन में बदायूं के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम को उत्तर प्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है, जो खेल के साथ सुरक्षा का संदेश फैलाएंगे।

इस भव्य प्रतियोगिता में भारत के 14 राज्यों की परिवहन विभाग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री हरिओम न केवल टीम के मैनेजर हैं, बल्कि वह खिलाड़ी के रूप में भी मैदान पर जौहर दिखाएंगे। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश संभागीय निरीक्षक सेवा संघ के प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण तब आया जब कर्नाटक के माननीय परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरिओम एवं बिजनौर के एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह को सड़क सुरक्षा सम्मान से नवाजा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से पूरे देश में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। यूपी टीम के मैनेजर के रूप में श्री हरिओम की नियुक्ति और उन्हें मिला यह सम्मान प्रदेश के परिवहन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खेल के मैदान से निकला यह अनुशासन सड़कों पर जीवन बचाने की मुहिम को और सशक्त करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ